CTET एग्जाम शेड्यूल में बड़ा बदलाव, जानें अब किस दिन आयोजित होगी सीटीईटी परीक्षा CTET New Exam Date

By
On:
Follow Us

CTET New Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2026 को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। CBSE की तरफ से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक, इस बार CTET परीक्षा अब एक दिन की बजाय 2 दिनों में कराई जाएगी। पहले यह परीक्षा सिर्फ 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद सामने आई छात्रों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया, आवेदन का प्रोसेस पूरा होते ही यह साफ हो गया था कि एक ही दिन में परीक्षा कराना आसान नहीं रहेगा। इसी वजह से परीक्षा तिथि और एग्जाम सेंटर से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह अपडेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए अहम है जो CTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं और अपने एग्जाम शेड्यूल को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे थे। आइये जानते हैं CTET का नया शेड्यूल।

पहले क्या था CTET 2026 का प्लान

बता दें इससे पहले जारी नोटिस में बताया गया था कि CTET का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 132 शहरों में कराने की तैयारी थी। उस समय यह माना जा रहा था कि परीक्षा एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी। लेकिन जैसे-जैसे आवेदन फीस जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का डेटा सामने आया, वैसे-वैसे तस्वीर बदलती गई। छात्रों की संख्या अनुमान से ज्यादा निकली, जिसके बाद परीक्षा को लेकर दोबारा समीक्षा की गई और नए सिरे से प्लान तैयार किया गया है।

अब दो दिन में होगी CTET परीक्षा

नए फैसले के अनुसार CTET 2026 अब 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा कराई जाएगी ताकि सभी उम्मीदवारों को सही तरीके से एग्जाम देने का मौका मिल सके। इस बार परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी, यानी एग्जाम सेंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है। बोर्ड की तरफ से यह साफ किया गया है कि दोनों दिनों में पेपर का पैटर्न और टाइमिंग समान रहेगी और किसी तरह का अलग फॉर्मेट लागू नहीं किया जाएगा।

CTET 2026 का परीक्षा शेड्यूल

इसके साथ ही बता दें CTET 2026 में दोनों दिन दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। सुबह की शिफ्ट में पेपर II और दोपहर की शिफ्ट में पेपर I कराया जाएगा। दोनों पेपर की अवधि समान रखी गई है ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो। परीक्षा का समय और दिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में साफ तौर पर दर्ज रहेगा और उसी के आधार पर एग्जाम में शामिल होना होगा।

एडमिट कार्ड को लेकर जरूरी बात

CTET 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी पर खास ध्यान देना होगा। किस दिन किस पेपर की परीक्षा है, किस शिफ्ट में एग्जाम होगा और एग्जाम सेंटर कहां है, यह सारी जानकारी एडमिट कार्ड में दर्ज होगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए समय से पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी माना गया है। एडमिट कार्ड अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।

बोर्ड की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा तिथि, एग्जाम सेंटर या शहर को लेकर किसी भी तरह के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार जो जानकारी एडमिट कार्ड में दर्ज हो जाएगी, उसी के आधार पर परीक्षा आयोजित होगी। CTET 2026 को लेकर यह संशोधित शेड्यूल अब फाइनल माना जा रहा है और इसी के अनुसार आगे की तैयारी और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Leave a Comment