यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे डाऊनलोड करें? 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द समाप्त UP Board Admit Card 2026

By
On:
Follow Us

UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी 2026 में प्रस्तावित है और इसी को देखते हुए एडमिट कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया बोर्ड स्तर पर आगे बढ़ चुकी है। बोर्ड से जुड़े रिकॉर्ड के अनुसार इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तय शेड्यूल पर कराई जानी हैं और उसी के हिसाब से छात्रों का डेटा फाइनल किया गया है, स्कूलों के जरिए छात्रों की जानकारी पहले ही सत्यापित की जा चुकी है और एग्जाम सेंटर की लिस्ट भी जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है। पिछले वर्षों की व्यवस्था को देखते हुए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले स्कूल लॉगिन पर जारी किए जाते हैं और इस बार भी वही तरीका अपनाया जा रहा है। बोर्ड की ओर से अभी तक किसी बदलाव या देरी की सूचना नहीं दी गई है।

बोर्ड परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का शेड्यूल

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक निर्धारित हैं और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरी होंगी।

एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड सीधे छात्रों को जारी नहीं करता। बोर्ड पहले एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन पर अपलोड करता है। इसके बाद स्कूल प्रशासन इन्हें डाउनलोड करता है और हस्ताक्षर व मुहर लगाकर छात्रों को देता है। बिना स्कूल की मुहर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होता और ऐसे मामलों में छात्र को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलता। इसके अतिरिक्त यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत छात्रों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प भी नहीं दिया गया है संस्थागत छात्रों की तरह व्यक्तिगत छात्रों को भी स्कूल से ही एडमिट कार्ड लेने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प केवल स्कूल को ही दिया गया है स्कूल अपनी लॉगिन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियां

एडमिट कार्ड पर छात्र से जुड़ी पहचान और परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी विवरण दर्ज रहते हैं। यही दस्तावेज परीक्षा के दौरान पहचान के तौर पर इस्तेमाल होता है और इसी के आधार पर छात्र को एग्जाम सेंटर अलॉट किया जाता है। एडमिट कार्ड लेने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड में दी गई निम्नलिखित जानकारी ध्यान पूर्वक चेक कर लेनी चाहिए अगर कोई भी गलती है तो उसे स्कूल से तुरंत ठीक कर लें अन्यथा परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने से रोका जा सकता है-

• छात्र का नाम और रोल नंबर
• स्कूल का नाम और कोड
• विषयों के नाम और पेपर की तारीख
• एग्जाम सेंटर का नाम और पता
• फोटो और हस्ताक्षर

एग्जाम सेंटर से जुड़े नियम

बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर तय नियमों का पालन अनिवार्य होता है। एडमिट कार्ड और पहचान से जुड़ा डॉक्यूमेंट जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। बोर्ड ने इस बारे में पहले ही स्कूलों को निर्देश भेज दिए हैं।

• एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं
• वैध पहचान पत्र साथ रखना जरूरी
• परीक्षा समय से पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य

इसके अतिरिक्त सभी छात्रों को अपने साथ एक वैलिड आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है जिससे एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर वेरीफाई किया जा सके।

स्कूलों और बोर्ड स्तर की तैयारी

इस साल बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल और जिला प्रशासन दोनों स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। छात्रों के रिकॉर्ड की जांच पहले ही पूरी कर ली गई है ताकि एडमिट कार्ड जारी करने में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न आए। बोर्ड की योजना है कि परीक्षा से पहले सभी स्कूलों तक एडमिट कार्ड समय पर पहुंच जाएं और परीक्षा प्रक्रिया तय शेड्यूल के अनुसार पूरी की जाए।

फिलहाल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड छात्रों को इसी सप्ताह प्राप्त हो जाएंगे संस्थागत छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से जाकर लेने होंगे।

Leave a Comment