February School Holidays 2026: फरवरी 2026 का महीना छात्रों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दौरान कई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं और पढ़ाई का दबाव भी बढ़ता है। इसी बीच त्योहारों और कुछ विशेष दिनों की वजह से अलग-अलग राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी फरवरी में कुछ धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर ऐसे हैं, जिन पर राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करती हैं। इन छुट्टियों का असर सरकारी और निजी दोनों तरह के शिक्षण संस्थानों पर पड़ता है, हालांकि सभी जगह एक जैसी स्थिति नहीं रहती। कहीं पूरे दिन का अवकाश होता है तो कहीं संस्थान अपने स्तर पर फैसला लेते हैं। ऐसे में फरवरी 2026 में किन तारीखों पर स्कूल-कॉलेज बंद रह सकते हैं, इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज है।
फरवरी में किन किन वजहों से मिलेंगी छुट्टियां
सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा फरवरी 2026 में कई ऐसे मौके हैं, जिन पर अलग-अलग राज्यों में अवकाश रह सकता है। इनमें धार्मिक पर्व, जयंती और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ सिर्फ चुनिंदा राज्यों तक सीमित रहती हैं। इसके अलावा शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां और बोर्ड परीक्षाओं के बीच पड़ने वाले अवकाश भी स्कूल कैलेंडर के हिसाब से तय किए जाते हैं।
15 और 19 फरवरी को अवकाश
फरवरी महीने का प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी 2026 को पड़ रही है। यह त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है और कई राज्यों में इस दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। हालांकि इस बार 15 फरवरी रविवार है, इसलिए ज्यादातर जगह पहले से ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है, जिस पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहता है। इस दिन राज्य के स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।
फरवरी 2026 में संभावित छुट्टियाँ
- 1 फरवरी – संत रविदास जयंती (कुछ राज्यों में अवकाश)
- 15 फरवरी – महाशिवरात्रि (कई राज्यों में अवकाश, रविवार)
- 18 फरवरी – लोसर त्योहार (सिक्किम में अवकाश संभव)
- 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र में अवकाश)
राज्य और बोर्ड के अनुसार अलग हो सकती है स्थिति
फरवरी में मिलने वाली छुट्टियों की स्थिति हर राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूल के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कुछ जगह सभी शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं, जबकि कुछ जगह आंशिक अवकाश या सामान्य कक्षाएं चलती हैं। इसलिए किसी एक राज्य में घोषित छुट्टी का मतलब यह नहीं होता कि वही स्थिति पूरे देश में रहेगी। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां तो होती हैं साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी स्थानीय अवकाश भिन्न-भिन्न हो सकते हैं इसलिए छात्रों को स्कूल की छुट्टियां अपने विभाग या स्कूल की लिस्ट से मिलान कर लेना चाहिए।

