इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, हर स्टूडेंट्स को लिखनी होगी जरूरी जानकारी UP Board Exam 2026

By
On:
Follow Us

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है जिसमें इस बार नियमों में बड़ा बदलाव दिख रहा है, बोर्ड ने कॉपियों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर खास जोर दिया है। प्रदेश भर में लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे और नकल पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब हर छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह जानकारी सिर्फ आखिरी पेज पर लिखी जाती थी लेकिन अब हर पेज पर लिखना जरूरी होगा। बोर्ड का मानना है कि इससे पन्ने बदलने या निकालने जैसी गड़बड़ियां रुकेंगी और कॉपी की पहचान साफ बनी रहेगी।

यहां पढ़ें –  यूपी बोर्ड परीक्षा की पूरी खबर

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने छात्रों के लिए साफ निर्देश जारी किए हैं, एग्जाम शुरू होने से पहले कॉपी में कुछ भी लिखना मना रहेगा, हर पेज पर अनुक्रमांक और कॉपी नंबर साफ लिखना जरूरी होगा। कॉपी का कोई पन्ना फाड़ना सख्त मना है और अंदर कहीं नाम या पहचान से जुड़ी बात नहीं लिखनी है। पेपर मिलने के बाद ही लिखना शुरू करना होगा और पहली कॉपी भरने के बाद ही दूसरी कॉपी मांगी जा सकेगी। रफ काम अलग जगह करना होगा जिसे बाद में काट देना होगा।

सुरक्षा और सख्ती बढ़ी

बोर्ड ने एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी है, संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रखी जाएगी, स्ट्रांग रूम और कॉपी जमा करने वाले स्थानों पर भी सख्त इंतजाम रहेंगे। नकल या पेपर लीक जैसी किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी और दोषी छात्र पर नियम के अनुसार केस दर्ज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर या गलत खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कॉपी जांच और निगरानी की नई व्यवस्था

इस बार बोर्ड ने कॉपी जांच और रिकॉर्ड व्यवस्था में भी बदलाव किया है, हर कॉपी पर बारकोड और सीरियल सिस्टम से मिलान किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ सके। मूल्यांकन केंद्रों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है और कॉपियों की आवाजाही पर खास नजर रखी जाएगी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से रिजल्ट प्रोसेस ज्यादा साफ रहेगा और कॉपी बदलने या छेड़छाड़ जैसी शिकायतों पर पूरी तरह रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment